
गया। इनरव्हील क्लब का गया ओजस्वी ने दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में 100 लक्ष्मीतरू पौधारोपण किया। इनर व्हील क्लब ऑफ ओजस्वी एडिटर प्रिया डालमिया ने बताया कि इस पौधे की जड़, तना, डाली, पत्ते सबका अलग अलग महत्व है। यह पौधा धरती का कल्पवृक्ष ही कहा जा सकता है। असंख्य उपयोग वाले इस पौधे को अधिक से अधिक लगाकर जनसेवा का कार्य किया जा सकता है। लक्ष्मी तरु रामबाण औषधि है, जिससे अनेक बीमारियों का निवारण किया जा सकता है।विश्वविद्यालय के कुलपति ने सदस्यों को वहां उद्यान बनने के लिए आमंत्रण दिया।इस अवसर पर सेक्रेटरी रिद्धि भदानी, रुचि जैन,अनीता दत्ता, रेनू प्रीति भदानी उपस्थित थे।
सच भारत न्यूज:- प्रकाश कुमार
Leave a Reply