जमीनी विवाद में चली गोली, एक युवक की हुई मौत।

कोंच थाने के असलेमपुर पंचायत के ग्राम सिंघड़ा में भूमि विवाद को लेकर हुए दोनो पक्ष के झड़प में चचेरा भाई ने चचेरे भाई को गोली मारकर सोमवार को घायल कर दिया। जहां ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोंच में ईलाज के लिए लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित किया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत असलेमपुर के ग्राम सिंघड़ा में राजू सिंह व चचेरा भाई श्याम नारायण सिंह के बीच बंटवारा को लेकर बहुत दिनों से विवाद चल रहा था। जिसपर कई बार पंचायती के साथ कोर्ट में भी मामला चल रहा है। इसके बावजूद भी दिन प्रतिदिन विवाद गहराता चला गया। परिजनों ने कहा कि राजू सिंह के द्वारा श्याम नारायण सिंह को घर से बुलाया गया। और बुलाकर देशी स्टेनगन से श्याम नारायण को गर्दन में गोली मार दी। गोली लगते हीं परिजनों में चित्कार मच गया। जैसे ही गोली की आवाज सुनाई दी। आस पास के ग्रामीण दौड़े घटना स्थल पर पहूंचे। कुछ ग्रामीणों ने हथियार लिये हुए राजू सिंह को पकड़ लिया। लेकिन हथियार से भयभीत ग्रामीणों ने छोड़ दिया। जिससे राजू सिंह भाग निकला। ग्रामीणों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोंच में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की घटना सुनते ही स्वास्थ्य केन्द्र में अफरा तफरी का महौल कायम हो गया। मौके पर थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने मौके पर पहूंच कर घटना के जायजा लिया और शव को अपने कब्जा में लिया। ग कोंच, वही थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कालेज गया भेजा गया है।

सच भारत न्यूज़ संवाददाता नौलेस कुमार