
खिजरसराय प्रखंड के प्राचीन अतिमहत्वपूर्ण मंदिर शिवाला पर भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के शुभ पावन अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी खिजरसराय दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दया शंकर एवं संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करते हुए माल्यार्पण के साथ किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन के दो फूल अर्पित किये। भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ने वाजपेयी जी के जीवनकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाजपेयी भविष्य वक्ता थे। इनके शासन काल में समरसता भाईचारगी अपने चरम सीमा पर थी। इन्होंने विदेशों में भारत के प्रभावशाली प्रभाव का विस्तार किया इनके शाशन में सकल घरेलू घरेलू उत्पाद की 3.93से बढ़ कर 8.22 तक एक सम्मानित ग्रोथ थी ।मौके पर उपाध्यक्ष शशिकांत पांडेय, विकास रंजन, मनोज महतो, नीतेश कुमार, जगत सिंह, बबन सिंह समेत अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
Leave a Reply