करंट से 12 वर्षीय बच्चा की मौत

टनकुप्पा. इचोय गांव निवासी लखन यादव का 12 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार की मौत करंट लगने से हो गया। लखन यादव ने बताया तीन बजे दिन में खेत की ओर शौच करने जा रहा था। खेत मे पूर्व से बिजली का करंट प्रवाहित तार टूटकर गिरा पड़ा था। कैशल करंट प्रवाहित तार की ओर ध्यान नहीं दे पाया। और उसकी चपेट में आ गया। स्वजन खेत से उठाकर चिकित्सा के लिए स्थानीय अस्पताल ले गया। अस्पताल में चिकित्सक लड़का को देखकर मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी बिजली विभाग एवं स्थानीय थाना को दे दिया गया।