लापता महिला को आंती पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द

कोंच। बरबट्टा गांव की लापता महिला को आंती पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि राजकली देवी पिता स्व दरोगा यादव ग्राम बरबट्टा थाना काको जिला जहानाबाद बीते दिनों से घर से लापता हो गई थी जिसे आंती पुलिस ने थाना क्षेत्र से बरामद कर सकुशल महिला के परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं, उक्त महिला के भाई बृंद यादव पिता स्व दरोगा यादव ने अपनी बहन को सकुशल प्राप्त कर आंती पुलिस को विशेष आभार जताया है।

सच भारत न्यूज़ संवाददाता नौलेस कुमार