
कोच प्रखंड के सभी गांव में किसानों द्वारा धान के रोपाई कुछ किसानों द्वारा किया गया है। बारिश के अभाव में रोपा हुआ धान का खेत में दरार पड़ रहा है। प्रत्येक दिन किसान अपने अपने खेतों पर जाकर धान के रोपाई देखते हुए रोने पर विवश है। हमेशा भगवान भरोसे बारिश होने का इंतजार किया जाता है फिर भी ना बारिश हो रही है। और ना समय पर विद्युत का लाइन दिया जाता है। अगर लाइन भी दिया जाता है तो वोल्टेज के कम रहने के कारण मोटर चल नहीं रहा है। इसलिए किसान रोपना भी बंद कर दिये। किसान सुरेश यादव, उमेश प्रसाद, लखन कुमार, मोहम्मद सरफराज, जगदीश प्रसाद, मोहन यादव आदि लोगों ने बताया कि कोइल नहर का पानी आ जाता तो हम सभी किसान का खेत हरा भरा दिखाई देता हम सभी का धान नहीं मरता सरकार से किसानों द्वारा गुहार लगाया गया कि कोयल नहर का पानी जल्द से जल्द इस क्षेत्र में दिया जाए जिसे किसान खुशहाल हो सके इस क्षेत्र में 20 वर्षों के बाद ऐसा देखने को मिल रहा है की धान रोपते रोपते सूखने पर मजबूर है किसान बारिश पर ही निर्भर करता था आज भी बारिश होने का इंतजार कर रहा है
सच भारत न्यूज़ संवाददाता नौलेस कुमार
Leave a Reply