भाजपा दक्षिणी मंडल के कार्यसमिति की हुई बैठक, नए कार्यकारिणी की हुई घोषणा

कोंच। प्रखंड के उतरेंन देवी मंदिर के प्रांगण में भाजपा दक्षिणी मंडल के कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई जिसमें नए कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि आयोजित बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने किया। जिसमें उपाध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह, उदय साव, अशोक दुबे, अनिल सिंह, डॉ पंकज यादव, मिथलेश शर्मा को बनाया गया है। महामंत्री सत्येंद्र शर्मा एवं पंकज कुमार गुप्ता को बनाया गया है। मंत्री प्रीति कुमारी, बिनोद शर्मा, मुन्नी देवी, दुर्गावती देवी, उदय चंद्रवंशी, धर्मेंद्र शर्मा को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष इंडियन लिंकन, मीडिया प्रभारी दिना सिंह, संगठन संयोजक दर्शनी साव, सलाहकार लालदेव ठाकुर, किसान मोर्चा सुबोध कुमार अकेला, अनुसूचित जाति मोर्चा धर्मेंद्र पासवान, युवा मोर्चा पुरुषोत्तम कुमार, महिला मोर्चा मीना देवी, ओबीसी मोर्चा भीम साव, अल्पसंख्यक मोर्चा मो गुलाम रवानी, सहकारिता पुरुषोत्तम कुमार सिंह, पंचायती राज हरेंद्र सिंह, महादलित राम प्रवेश दास, मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ जैकी कुमार सहनी को बनाया गया है। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मिथलेश पाठक शामिल थे।

सच भारत न्यूज़ संवाददाता नौलेस कुमार