
दिप्पू हत्या कांड के नामजद आरोपी एवं भाई के सास को बेलागंज पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया। गुप्त सूचना के आधार पर गया शहर से दिप्पू हत्याकांड के नामजद आरोपी विभा कुमारी को बेलागंज पुलिस ने गुरुवार की रात गया शहर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी महिला मृतक के भाई के सास थी। जो दिप्पू हत्याकांड में नामजद आरोपी है। 17 जुलाई को गया न्यायालय से गवाही देकर लौटने के दौरान अपाची सवार बदमाशों ने चाकन्द-बेलागंज के बीच सड़क मार्ग पर दिनदहाड़े गोली मारकर जख्मी कर दिया था।जिसकी मौत इलाज के दौरान 20 जुलाई को पटना में हो गयी थी।उक्त घटना को ले दिप्पू की मां कृष्णामनी देवी ने अपने समधी राजेश कुमार, समधिन विभा कुमारी, बहु सुनीता कुमारी एवं गिरिधर कुमार सहित दो अज्ञात के खिलाफ बेलागंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। दिप्पू की मौत के बाद बेलागंज पुलिस ने तत्काल छापेमारी करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।वही अन्य आरोपियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है।
सच भारत न्यूज़ संवाददाता अजित कुमार
Leave a Reply