
फतेहपुर थाना क्षेत्र के सलैया कला गांव के अदरकीचक टोला में बुधवार की रात अरुण कुमार पिता हीरा यादव के घर में आधा दर्जन चोर घुसकर दो बक्सा का चोरी कर लिया। बक्सा में जेवर, नगद राशि, कपड़ा, सर्टिफिकेट, जमीन का कागजात बंद था। घटना को लेकर अरुण कुमार ने अपने फर्द ब्यान में पुलिस को बताया घटना की मध्य रात में हमारे घर के सभी स्वजन सो रहे थे। रात में पांच छह की संख्या में चोर घर की खिड़की से घुस कर दो बक्सा चोरी कर ले गया। तभी मेरी नींद खुली। हमे किसी अनहोनी की आशंका हुआ। लेकिन डर से उठकर स्वजनों को बताने की हिम्मत नहीं हुई। किसी तरह उठकर घर के लोगो को बताया। सभी लोग उठकर देखा कि घर मे रखा दो बक्सा गायब है। बक्सा के अंदर मां, भाभी, बहन का सोना चांदी का जेवर रखा था। जिसका मूल्य दो से तीन लाख तक होगा। इसके अलावे मां के आपरेशन के लिए बक्शा में 26400 रुपया रखा था। घटना की सत्यता जांच करने के लिए पुलिस घटना स्थल पर गई। घर के लोग सहित पड़ोस के लोग से घटना के बारे में पूछ ताछ कर जानकारी लिया।
Leave a Reply