
मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत केवला पंचायत से वापस प्रखंड मुख्यालय आने के क्रम में पंचायत के घुघरी जंगल में सोमवार करीब 4 बजे 10 से 15 की संख्या में पूर्व से घात लगाए बैठे अपराधियों ने काफिले पर अंधाधुन हमला कर दिया। जिससे प्रखंड के प्रमुख दीपक कुमार सिंह व उप प्रमुख मुन्ना यादव गंभीर रूप से घायल हो गए है। उनके चार पहिया वाहन को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इधर घटना के बाद ग्रामीणों के द्वारा किसी प्रकार प्रमुख व उप प्रमुख को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मोहनपुर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सको ने मगध मेडिकल रेफर कर दिया है। मोहनपुर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर मनोज कुमार चौधरी ने बताया की दोनो को गंभीर चोट रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। आगे उन्होंने बताया की मुख्य रूप से उप प्रमुख का इस्थीति गंभीर बताया है। इधर क्षेत्र में घटना की जानकारी होते ही खबर आग की तरह फैल गई है। बताते चले कि लोगो में चर्चा है की किसी योजना के जांच के लिए प्रमुख व उप प्रमुख उक्त पंचायत में गए थे जिसके बाद इस प्रकार की घटना घटी है।
Leave a Reply