
गुरारू/ गया। गया व पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल खंड के बीच स्थित गुरारू व परैया रेलवे स्टेशन के समिप इंटरसिटी एक्स्प्रेस ट्रेन की चपेट मे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पहली घटना गुरारू रेलवे स्टेशन के रौना रेल गुमटी के समिप की है। जिसमे ट्रेन नम्बर 13244 इंटरसिटी एक्स्प्रेस ट्रेन की चपेट मे आ कर एक ग्रुप डी का रेल कर्मी घायल हो गया। उसकी पहचान 32 वर्षिय अमित कुमार के रूप मे हुई है। इस दुर्घटना मे उसके एक पैर की पांचो उंगलियाँ कट गयी है, वहीं उसके सर पर भी चोट के निशान है। वह गुरारू मे कार्य कर रही टेम्पिंगं मशीन ट्रेन मे हेल्पर के रूप मे कार्यरत था। घटना वुधवार की सुबह 6: 23 की है। वह फिलहाल एएनएमसीएच गया मे इजाज़त है। वहीं दूसरी घटना 6 :50 मे परैया रेलवे स्टेशन के किलो मिटर पोल संख्या 485/ 20 के समिप की है। इस मे इंटरसिटी ट्रेन की चपेट मे आने से 45 वर्षिय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी। उक्त जानकारी डिप्टी एसएस मृत्युंजय कुमार ने दी है।
Leave a Reply