कोंच पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कोंच। प्रखंड के विभिन्न स्थानों से अलग- अलग मामलों में 6 लोगों को कोंच पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए कोंच थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने कहा कि कांड संख्या 303/23 के अभियुक्त छोटू चौधरी पिता कृष्णा चौधरी एवं कांड संख्या 279/22 के अभियुक्त राजेश दास पिता रामबदन दास दोनों के ग्राम कोंचड़ीह से महिला के कांड में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कांड संख्या 236/23 के अभियुक्त दीपक कुमार पिता शिवदहीन भगत ग्राम खजुरी को मारपीट मामले में गिरफ्तार किया गया है। कांड संख्या 208/23 के अभियुक्त संजय यादव एवं वशिष्ठ यादव दोनों के पिता परिखा यादव ग्राम उतरेंन टोला बेलीपर को जमीन विवाद में हुई मारपीट मामले में गिरफ्तार किया गया है एवं कांड संख्या 202/23 के अभियुक्त दीपक कुमार उर्फ दीपू कुमार पिता दिनेश दास ग्राम कोंच को मारपीट मामले में गिरफ्तार किया गया है और उपरोक्त सभी को कोविड 19 जांच के बाद जेल भेज दिया गया है।