शराब मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कोंच। आंती थाना क्षेत्र के बरई गांव से शराब मामले में एक व्यक्ति को आंती पुलिस ने गिरफ्तार किया और शुक्रवार को अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए आंती थानाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि आंती थाना कांड संख्या 26/23 में बिहार मद्य एवं उत्पाद निषेध अधिनियम 2016 के प्राथमिकी अभियुक्त मनोज चौधरी उम्र 30 वर्ष पिता लखन देव चौधरी उर्फ लखन चौधरी ग्राम बरई थाना आंती जिला गया को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया है। उक्त व्यक्ति आंती थाना से दो बार पूर्व में भी जेल जा चुका है। जिसका कांड संख्या 41/14 एवं 56/17 दर्ज है। उपरोक्त दोनों कांड आरोप पत्रित है। इनका आपराधिक इतिहास कोंच थाना में भी है जिसे विधिवत अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

सच भारत न्यूज़ संवाददाता नौलेस कुमार