शांतिपूर्ण वातावरण में ईद-उल-अज़हा की वाज़िब नमाज़ अदा की गई

कोंच थाना अंतर्गत क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण में ईद-उल- अज़हा की नमाज़ अदा गुरुवार को अदा की गई। जगह जगह पर पुलिस मुस्तैद रही। वहीं गरारी पंचायत के देवरा बाजार , आंती,भाम, कोंच क्षेत्र में मौलाना के द्वारा ईद-उल-अज़हा की वाजिब नमाज़ पढ़ाया गया। इनके पीछे हज़ारों मोकतदि ने नमाज़ अदा किया। इसके बाद मोहम्मद सरफराज, जमील उर रहमान ने इस त्यौहार को मनाने का उद्देश्य बताया कि यह हजरत इब्राहिम के अल्लाह के प्रति अपने बेटे इस्माइल की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। यह इस वाकये को दिखाने का तरीका है कि हजरत इब्राहिम अल्लाह में सबसे ज्यादा विश्वास करते थे। दरअसल अल्लाह पर विश्वास दिखाने के लिए उन्हें अपने बेटे की बलि देनी थी। साथ ही बताया कि कुर्बानी इज्जत के लिए नहीं बल्कि अल्लाह की इबादत समझकर देनी चाहिए। जो अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी करेगा, उसे यकीनन अल्लाह की रजा हासिल होगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि बकरीद पर्व को लेकर जगह जगह पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए थे। कोंच, आंती, ढ़ीबरी, देवरा बाजार, में क्षेत्र में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न से हुआ। इसके लिए तमाम नागरिकों को थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद,एस आई सियाराम शर्मा, मनोज कुमार, सहित अन्य लोग धन्यवाद दिया है।

सच भारत न्यूज़ संवाददाता नौलेस कुमार