एयरटेल टावर पर काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से हुई मौत

फतेहपुर थाना क्षेत्र के मंझला गांव में टावर निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पटना जिले के मोगलपुरी कॉलोनी के रहने वाले मो. अकबर उर्फ विक्की पिता मो. अनवर अंसारी के रूप के की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंझला गांव में एयरटेल कंपनी के टावर लगाया जा रहा था इस दौरान वेल्डिंग कार्य चल रहा था तभी बिजली प्रवाहित तार के चपेट में आने से उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद टावर कम्पनी के सुपरवाइजर फरार बताया जा रहा है। घटना के वक्त मृतक के साथ काम कर रहे मजदूर देव कुमार मृतक के परिजनों को सूचना दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र संख्या 42 के जिला पार्षद प्रेम कुमार ने फतेहपुर थाने की पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दिया। साथ ही मृतक को उचित मुआवजे की मांग किया। मौके पर गुरपा ओपी पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।