
फतेहपुर प्रखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व कर्ता एवं प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद पांडे की पत्नी 70वर्षीय कौशल्या देवी का निधन मंगलवार को निवास स्थान पहाडपुर में हो गई। वे काफी दिनों से बीमार चल रही थी। पुत्र अमरेंद्र कुमार शिक्षक ने बताया माता का आज दोपहर 12:30 बजे पहाड़पुर स्थित आवास पर हृदय गति रुकने से निधन हो गया। अंतिम संस्कार बुधवार की सुबह होगी। इनके निधन की खबर सुनकर सभी दल के नेताओ ने शोक प्रकट करते दुख व्यक्त किया। शोक प्रकट करने वालो में जदयू प्रखंड अध्यक्ष रणविजय कुमार, भाकपा माले बीरेंद्र सन्याल, जिला प्रतिनिधि शिक्षक शिक्षक संघ गया लाडले हशन, भाजपा अध्यक्ष संजय कुमार, राजद अध्यक्ष विन्देश्वरी यादव,नागेंद्र यादव पूर्व जिला पार्षद, बुलंद अख्तर, मुंद्रिका सिंह, टनकुप्पा कांग्रेस अध्यक्ष शंभु शरण सिंह प्रमुख है।
Leave a Reply