
नगर पंचायत फतेहपुर झंडा चौक स्थित सार्वजनिक शौचालय की सख्त आवश्यकता है। झंडा चौक पर शुलभ सार्वजनिक शौचालय नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी झेलना पड़ रहा है। खासकर मार्केट आई महिलाओं को झेलना पड़ता है।इस दौरान महिला को शर्मसार की परिस्थिति से गुजरना पड़ता है। राम सहाय उच्च विद्यालय का खेल मैदान इन दिनों गंदगी का अंबार लगता जा रहा है। दिन प्रतिदिन खेल मैदान गंदगी से भरता जा रहा है। फतेहपुर नगर पंचायत की जनता मुख्य पार्षद से झंडा चौक स्थित सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग किया है। नगर पंचायत निवासी अविनाश कुमार उर्फ चिंकू ने बताया सार्वजनिक शौचालय नहीं रहने के कारण महिलाओं को काफी परेशानियां झेलना पड़ता है। फतेहपुर झंडा चौक स्थित सार्वजनिक शौचालय का होना बहुत जरूरी है। फतेहपुर प्रखंड का झंडा चौक राजधानी है। यहां सैकड़ों की संख्या में लोगों विशेष काम से आना-जाना करते है। दूर दराज से आने-जाने वाले यात्रियों को आपातकाल की स्थिति में मजबूरन प्लस टू राम सहाय उच्च विद्यालय मैदान का सहारा लेना पड़ता है। नगर पंचायत मुख्य पार्षद रवि कुमार ने कहा झंडा चौक पर जल्द ही सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। नगर पंचायत की प्रथम बैठक में सार्वजनिक शौचालय निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया है। लेकिन कार्यपालक अभियंता की ढील के कारण योजना खटाई में पड़ा हुआ है। वार्षिक बजट में शौचालय निर्माण शामिल है। योजना स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
Leave a Reply