रविवार की शाम थाना क्षेत्र के पनारी दरियापुर गांव निवासी अकलू पासवान का 30 वर्षीय पुत्र सुधीर पासवान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल खिजरसराय पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि दस दिन पूर्व मृतक सुधीर पासवान की दादी की मौत हो गई थी। रविवार को दशकर्म था। सुधीर श्राद्ध का सामान की खरीददारी करने अपने बाईक से बेलागंज जा रहा था। उसी दौरान दरियापुर और पनारी गांव के बीच अनियंत्रित होकर पलट गया। बाईक के पलट जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल सीएचसी खिजरसराय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गया रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि घर में पूर्व में भी शोक का माहौल था। इस घटना के बाद गांव भर के लोग हतप्रस्त हैं। घटना की सूचना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
सच भारत न्यूज़ संवाददाता अजित कुमार
Leave a Reply