
कोंच। उतरेंन में विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने सोमवार को सुबह 10 बजे वृक्षारोपण किया। मिली जानकारी अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा कोंच दक्षिणी मण्डल के सौजन्य से उतरेन पंचायत के ग्राम उतरेन परैया रोड स्थित देवी मंदिर के पूर्व नाला किनारे पीपल और नीम का वृक्ष लगाया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में कोंच मंडल दक्षिणी अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, पंकज कुमार गुप्ता, सत्येंद्र शर्मा, निरंजन सिंह, अशोक दूबे, बूथ अध्यक्ष एवं ग्रामीण जनता मौजूद रहें। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस वृक्ष का देख रेख अशोक दूबे के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वृक्ष जीवन का रक्षक है एक वृक्ष दस जीव के समान होते हैं।
सच भारत न्यूज़ संवाददाता नौलेस कुमार
Leave a Reply