
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सोमवार को फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के गुरपा एसएसबी कैम्प में पौधा वितरण एवं पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर लोगो ने पौधा लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। एसएसबी कैम्प गुरपा में 32वी वहिनी सशस्त्र सीमा बल कमांडेंट ललित कुमार के निर्देश पर जी समवाय गुरपा प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कर कठौतिया केवाल, नौडीहा झुरांग, दक्षणी लोधवे पंचायत के दर्जनों गांव के लोगो के बीच 300 पौधा वितरण किया। कैम्प एरिया में दर्जनों पौधा एसएसबी द्वारा लगाया गया। कठौतिया केवाल पंचायत के रंगुनगर गांव में गुरुकुल संस्थान में निर्देश नरेश भारती के नेतृत्व में एक दर्जन पौधा लगाया गया। इस मौके पर दक्षणी लोधवे पंचायत के मुखिया संजय कुमार मुख्य अतिथि, सरपंच महावीर साव, पूर्व मुखिया दिलीप राम, छत्रधारी प्रसाद, राजेन्द्र चौहान, महेंद्र कुमार उपस्थित हुए। सभी ने एक एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
Leave a Reply