रेशमी देवी 56 वोट व उदय यादव 355 वोट से जीत दर्ज किया

कोंच प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में त्रिस्तरीयपंचायत प्रतिनिधियों का रिक्त हुए पदों पर गुरुवार को हुए चुनाव कराकर मतगणना शनिवार की सुबह 7:00 बजे प्रारंभ हुआ। जिसमें परसावां पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रेशमी देवी को 900 मत प्राप्त हुए वह दुसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी खुशबू देवी को 844 मत प्राप्त हुआ। इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी ने बताया कि रेशमी देवी को 56 से विजयी घोषित कर उसको प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वही गौहरपुर पंचायत के सरपंच पद के लिए हुए चुनाव के मतगणना मे उदय यादव को 1280 और राधा स्वामी को 925 मत प्राप्त हुआ जिसके बाद भी उदय यादव को 355 मतों से विजय घोषित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी ने बताया की श्री गांव पंचायत के वार्ड नंबर तीन पर हुए चुनाव की मतगणना में सदस्य-अलका देवी 84 और-रिंकी देवी 84 दोनों को बराबर मत प्राप्त हुआ जिसके बाद लॉटरी से रिंकी देवी को विजयी घोषित की गई। मौके बीपीआरओ विश्वनाथ प्रसाद, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सरोज कुमार थाना अध्यक्ष उमेश प्रसाद एसआई सियाराम शर्मा रविंद्र सिंह शिक्षक राम जय सिंह धनंजय कुमार छोटू कुमार अजय कुमार सोनू कुमार सहित अन्य लोग ड्यूटी पर तैनात देखे गए। कड़ी सुरक्षा के साथ शांतिपूर्ण मतगणना हुआ वहीं पुलिस प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था देखी गई अंचला अधिकारी विनीत व्यास भी मौजूद रहे।