पाती गांव से प्रशासन मूर्ति को लिया कब्जा में


एसडीओ को महिलाओ का झेलना पड़ा गुस्सा

काफी समझाने के बाद प्रशासन मंदिर का ताला तोड़कर निकाला मूर्ति

टनकुप्पा प्रखंड के पाती गांव से गढ्ढा से मिला काला पत्थर की मूर्ति को ले जाने के लिए प्रशासन को ग्रामीण महिला एवं पुरुष को काफी समझाना पड़ा। काफी प्रयास के बाद लोग प्रशासन की बात को समझा और मूर्ति ले जाने देने के लिए तैयार हुआ। ग्रामीणों के समक्ष मूर्ति को मंदिर के अंदर से पुजारी की अनुपस्थिति में ताला तोड़कर निकाला गया। मूर्ति निकालने एवं ले जाने का लिखित प्रमाण प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को सौपा गया। मूर्ति ले जाने से पहले गांव पहुंचे एसडीओ राजेश कुमार ने ग्रामीण महिला एवं पुरुष को मूर्ति ले जाने के बारे में बताया। कुछ समय के लिए महिलाएं प्रशासन के सामने मूर्ति ले जाने का जमकर बिरोध किया। किसी प्रकार महिलाओ को समझाया गया। तब जाकर महिलाएं मानी। एसडीओ अपने समक्ष मूर्ति को साफ लाल कपड़ा में पैक कर फतेहपुर थाना ले गए। मूर्ति काला पत्थर में है। मूर्ति किस भगवान का है। ये स्पस्ट नहीं हो रहा है। ग्रामीण मूर्ति को सूर्य देवता मानकर मंदिर में रखकर पूजा अर्चना किया। ग्रामीणों द्वारा तय किया गया था मूर्ति को गांव के मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

सच भारत न्यूज़ संवाददाता धर्मपाल सिंह