
टनकुप्पा थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाना में छेड़खानी का मामला दर्ज कराई है। महिला ने आवेदन में लिखी है बीते बुधवार की आधी रात को घर मे अकेली सोई थी। तभी हमे द्वारिका गांव निवासी पिंटू यादव सोए अवस्था मे छेड़छाड़ किया। जब मेरी नींद खुली तब हमने पूछा कि घर मे कैसे घुस गया। इसी बीच हमे उठाकर पटक दिया। मेरे चीखने चिल्लाने पर पिंटू यादव छत से कूदकर भाग गया। उस रात को मेरे पति एक शादी समारोह में गए हुए थे। घटना के बारे में पति को मोबाइल से जानकारी दिये। गुरुवार को थाना में मामला दर्ज कराया गया। थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया उक्त मामला में करवाई करते हुए पिंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Leave a Reply