:- विद्यालय नहीं आए कोई शिक्षक
:- समय से नहीं खुलता है विद्यालय ग्रामीणों ने लगाया शिकायत

फतेहपुर प्रखंड का एक ऐसा विद्यालय है जो बुधवार को साढ़े ग्यारह बजे तक नहीं खुला। पढ़ाई करने आए छात्र बिना पढ़े एवं बिना मध्याह्न भोजन खाए घर वापस चला गया। जबकि एमडीएम किसी भी हालत में बंद नहीं होना है। यह हकीकत फतेहपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय आमीन की है। बुधवार को पड़ताल में 11.30 बजे तक कोई शिक्षक स्कूल नहीं पहुंच पाए थे। विद्यालय में ताला लटका रहा। अंत मे बच्चे निराश होकर घर चला गया। ऐसे शिक्षकों द्वारा देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कहा जा सकता है। मेयारी पंचायत में संचालित प्राथमिक विद्यालय आमीन में तीन

शिक्षक प्रतिनियुक्त है। आमीन गांव के ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय समय से नहीं खुलता है और नहीं समय से बंद होता है। विद्यालय निरीक्षण के लिए कोई अधिकारी नहीं आते हैं।विद्यालय में शिक्षकों की मनमानी चलती है। मध्यान भोजन भी नहीं बनता है। ग्रामीणों के द्वारा बुधवार को मोबाइल से जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय बंद रहने की सूचना दिया। साथ हीं ग्रामीणों ने लापरवाह शिक्षको पर करवाई करने का मांग किया। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्रीनारायण महतो ने दूरभाष पर बताया कि समय से विद्यालय का नहीं खुलना गलत है। मामला को संज्ञान में लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक से स्पस्टीकरण के माध्यम से जवाब मांगा जाएगा। इस मामले में जो भी शिक्षक दोषी होंगे उन पर दंडनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply